पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को दी श्रद्धांजलि
क्षेत्र के गांव बेहड़ियां में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 04:11 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 04:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, माधोपुर : क्षेत्र के गांव बेहड़ियां में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। इसमें पीपीसीसी सचिव ठाकुर साहिब सिंह साबा विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। साबा ने कहा कि शहीद बेअंत सिंह ने पंजाब में शांति बहाल करने के लिए अपने प्राणों का आहुति दी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में जो शांति बहाली है उसमें पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह का अहम योगदान है। इस मौके पर सरपंच लेख राज, सोम राज, लाडी मिरजापुर व शेर सिंह शेरू आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें