Move to Jagran APP

पांच वर्षों में कराए विकास कार्यों के आधार पर लड़ूंगा चुनाव : जोगिंदरपाल

विधानसभा हलका भोआ कांग्रेसी कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हो जाएं कांगेस पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 07:07 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 07:07 PM (IST)
पांच वर्षों में कराए विकास कार्यों के आधार पर लड़ूंगा चुनाव : जोगिंदरपाल

संवाद सहयोगी, सुजानपुर :

loksabha election banner

विधानसभा हलका भोआ कांग्रेसी कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हो जाएं कांगेस पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बात विधायक जोगिदर पाल ने कहीं। उन्होंने कहा कि हलके की जनता ने उनको विधायक बना कर विधानसभा में भेजा था। उन्होंने सेवक बनकर जनता की पांच वर्ष सेवा की है। इस बार विकास के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा। जो कार्य नहीं हो सकते थे उनको भी उन्होंने करवाया है। इसलिए यह चुनाव विकास के आधार पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कोशिश की है कि किसी को निराश नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जो शेष कार्य रह गए हैं हलके की जनता ने उनको मौका दिया तो शीघ्र पूरे किए जाएंगे। उनके क्षेत्र में 228 पंचायतें जबकि गांव 300 है, जबकि पोलिग बूथ 216 हैं। उन्होंने सभी पंचायतों के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हो जाए। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा श्री गुरु रविदास जयंती के कार्यक्रम को देखते हुए 14 फरवरी की बजाय अब 20 फरवरी को चुनाव पंजाब का फैसला किया है। जिसका वह स्वागत करते हैं। इस मौके पर सरपंच बहादुर सिंह, तरसेम लाल, पवन कुमार, बोबी सैनी, पार्षद महेंद्रबाली, सरपंच राजेंद्र सिंह, सरपंच राजेश कुमार ,राज कुमार ,सुरेंद्र कुमार, बिट्टू आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.