डेंगू के आठ और मरीजों की पुष्टि
जिले में डेंगू के 8 और मरीजों की पुष्टि हुई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 11:05 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 11:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
जिले में डेंगू के 8 और मरीजों की पुष्टि हुई है। सिविल अस्पताल की लैब में सोमवार को डेंगू के 15 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच हुई तो इनमें आठ लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें दो मरीज सुजानपुर,एक पठानकोट के मोहल्ला दौलतपुर, मोहल्ला घरथौली, एक बजरी कंपनी, एक रेलवे कॉलोनी, एक हिमाचल प्रदेश, एक गुरदासपुर के गांव लोहगढ़ का निवासी है। उक्त सभी मरीज बीते सप्ताह से तेज बुखार और दर्दों से पीड़ित चल रहे थे। सिविल के रिकार्ड अनुसार पठानकोट में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ कर 70 पहुंच गई है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. भूपिन्द्र ¨सह ने बताया कि आज सिविल ने जिन बारह मरीजों के ब्लड सैंपल लिए थे। इनमें आठ लोग डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं,जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें