कमांडर कुलविद्र सिंह ने तिरंगे को दी सलामी
पश्चिमी आधार कर्मशाला (ग्रेफ) परिसर में 73वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 10:21 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 10:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पठानकोट : पश्चिमी आधार कर्मशाला (ग्रेफ) परिसर में 73वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कर्नल कुलविद्र सिंह, एसएम (सेना मेडल) कमांडर पश्चिमी आधार कर्मशाला पठानकोट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके बाद शहीदों एवं वीर जवानों को याद करते हुए अधिकारियों एवं कर्मिकों को संबोधित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें