मां चितपूर्णी क्लब ने जरुरतमंदों को वितरित किया राशन
मां चितपूर्णी क्लब की और से कबीर मोहल्ला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 04:53 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 04:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पठानकोट
मां चितपूर्णी क्लब की और से कबीर मोहल्ला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब प्रधान सतपाल विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मोहल्ले के पांच जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। प्रधान सतपाल भगत ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान भी संस्था के बैनर तले सैकड़ों परिवारों को आर्थिक रुप से सहायता दी गई। उन्होंने कहा कि संस्था जरुरतमंद परिवारों की सहायता करने के अलावा उनकी आर्थिक तौर पर सहायता करती है। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेती है। इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई सेंटर भी खोले गए हैं। यहां से कोर्स करके महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें