कैंप में 50 यूनिट किया रक्तदान
वार्ड नंबर-13 कल्यारी में लॉयन सुभाष अबरोल के नेतृत्व में रक्तदान कैंप लगाया गया
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 08:06 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 08:06 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : वार्ड नंबर-13 कल्यारी में लॉयन सुभाष अबरोल के नेतृत्व में रक्तदान कैंप लगाया गया जिसमें मुख्य रूप से सिविल सर्जन पठानकोट डॉ. विनोद सरीन पहुंचे। विशेष रूप से जिला चेयरमैन मेंबरशिप ग्रोथ इंजीनियर अजय महाजन, एसएमओ डॉक्टर भूपेंदर सिंह, थाना प्रभारी भारत भूषण शामिल हुए। कैंप में 50 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सौरभ अबरोल, हर्ष अबरोल, लॉयन सुरेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, विनय महाजन, विकास सैनी, कनव महाजन, डॉ. माधवी, डॉ. भूपिदर शर्मा, नरेश, सुरेश भगत आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें