Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ता बताएंगे कृषि विधेयक की महत्ता

केंद्र सरकार के कृषि विधेयक को लेकर कांग्रेस आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल लोगों को गुमराह कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 10:55 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:12 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता बताएंगे कृषि विधेयक की महत्ता
भाजपा कार्यकर्ता बताएंगे कृषि विधेयक की महत्ता

संवाद सहयोगी, बमियाल : केंद्र सरकार के कृषि विधेयक को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल लोगों को गुमराह कर रहा है। यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष विजय शर्मा ने नरोट जैमल सिंह में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसानों तक पहुंचकर उन्हें इस कृषि बिल की महत्ता बताएंगे। किसानों में जो भ्रम है उसे दूर किया जाएगा। भाजपा सरकार ने किसानों को और अधिक संपन्न बनाने के उद्देश्य से ही किसान हित में इस बिल को पास किया है। पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा कि कृषि विधेयक को बनाकर केंद्र सरकार की ओर से किसानों की खेती बचाने के लिए किसान हित में फैसला लिया गया है। इस मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष हरि सिंह, सिटी अध्यक्ष कमल महाजन, अश्विनी कुमार, ,प्रभात सिंह, सुभाष ठाकुर, बलवान सिंह, गौरव सलारिया, सुखजिदर सिंह, मदन वर्मा, बलदेव राज भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.