भारत सरकार चीन पर भी करे सर्जिकल स्ट्राइक
भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने धार मंडल के भाजपा पदाधिकारी युवराज सिंह के नेतृत्व में मुख्य बैंक चौक में चीन सरकार का पुतला फूंका। वहीं चीन सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए।
संस, जुगियाल/ शाहपुरकंडी : भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने धार मंडल के भाजपा पदाधिकारी युवराज सिंह के नेतृत्व में मुख्य बैंक चौक में चीन सरकार का पुतला फूंका। वहीं चीन सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए। इससे पहले युवाओं ने पहले रोष मार्च निकाला तथा आम लोगों को चीन के सामान का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि जिस प्रकार पाकिस्तान आर्मी व आतंकियों के विरोध में हमारे जांबाज सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके उसको मजा चखाया है उसी प्रकार हमारे देश की सेना के 20 शहीद सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिए ऐसा ही सर्जिकल ऑपरेशन करके चीन आर्मी पर होना चाहिए। इस अवसर पर दानिश महाजन, आकाश, वरूण पठानिया, शुभम, बादल, अतिद्र पाल, विपुल सलवान, साजन व अन्य युवा उपस्थित थे।