Move to Jagran APP

26 नवंबर से छह दिसंबर तक संविधान दिवस मनाएगा भाजपा एससी मोर्चा

इसमें जिला अनुसूचित मोर्चा के प्रभारी व जिला भारतीय जनता पार्टी के सचिव राजींदर सिंह अनदोतरा विशेष रूप से शामिल हुए। मीटिग में 26 नवंबर से छह दिसंबर तक संविधान दिवस मनाने का फैसला लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 05:26 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 05:26 PM (IST)
26 नवंबर से छह दिसंबर तक संविधान दिवस मनाएगा भाजपा एससी मोर्चा

जागरण संवाददाता, पठानकोट: भारतीय जनता पार्टी जिला अनुसूचित मोर्चा की एक मीटिग जिला अध्यक्ष जोगिदर शील की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर हुई। इसमें जिला अनुसूचित मोर्चा के प्रभारी व जिला भारतीय जनता पार्टी के सचिव राजींदर सिंह अनदोतरा विशेष रूप से शामिल हुए। मीटिग में 26 नवंबर से छह दिसंबर तक संविधान दिवस मनाने का फैसला लिया गया। एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोगिदर शील ने कहा यह बाबा साहब आंबेडकर ही थे, जिन्होंने हमें संविधान दिया जिसके कारण सबको बराबर के अधिकार मिले। विधानसभा के चुनाव सिर पर आ गए हैं और हमें तन मन से पार्टी के उम्मीदवारों के लिए काम करना है। एससी मोर्चा के जिला प्रभारी रजिदर सिंह अंदोत्तरा ने कहा हमें बूथ स्तर पर काम करना होगा। इस मौके पर जिला उपप्रधान राजेश भारती, कैप्टन धर्मपाल, जिला महामंत्री डा. बोधराज, सुलखन सिंह, मंडल प्रधान एससी मोर्चा पठानकोट वुनीत भगत, नेकराम, सन्नी, सुरजीत सिंह इत्यादि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.