Move to Jagran APP

खाताधारकों की हड़ताल को महिला मोर्चा का मिला समर्थन

वीरवार को बीजेपी महिला मोर्चा ने हड़ताल को समर्थन दिया। मोर्चा की प्रधान किरण अरोड़ा की अध्यक्षता मे नीलम मेहता मंजीत गिल सुदेश सैनी मीनाक्षी को खाताधारक महिला सदस्य वीना कुमारी और कमलेश कटारिया ने महिला भूख हड़तालियों को पुष्प माला पहनाकर मंच पर बिठाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 05:11 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 05:11 PM (IST)
खाताधारकों की हड़ताल को महिला मोर्चा का मिला समर्थन
खाताधारकों की हड़ताल को महिला मोर्चा का मिला समर्थन

संवाद सहयोगी, पठानकोट: हिदू कोआपरेटिव बैंक के खाता धारकों की भूख हड़ताल ने 12वें दिन भी जारी रही। वीरवार को बीजेपी महिला मोर्चा ने हड़ताल को समर्थन दिया। मोर्चा की प्रधान किरण अरोड़ा की अध्यक्षता मे नीलम मेहता, मंजीत गिल, सुदेश सैनी, मीनाक्षी को खाताधारक महिला सदस्य वीना कुमारी और कमलेश कटारिया ने महिला भूख हड़तालियों को पुष्प माला पहनाकर मंच पर बिठाया। संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष रजत बाली ने कहा कि संघर्ष कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि इस सोमवार 19 जुलाई को बहुत ही शांतमय वातावरण मे विधायक अमित विज को मिलेंगे। इस मौके निर्मल कैला, बीआर गर्ग, बीडी शर्मा, दीपु ठाकुर, सुरेश अरोड़ा, वरिद्र सागर, अश्वनी शर्मा, नरेश रैना, धर्म पाल पुरी, अक्षय पुंज, सुशील नंदा, अखिल कुमार, अशोक शर्मा, भारत भूषण पुरी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.