पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपाइयों ने किया याद
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने जनसंघ के पहले महामंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने जनसंघ के पहले महामंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष अध्यक्ष जोगिदर शील की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नार्थ मंडल प्रधान ठाकुर शमशेर सिंह तथा एससी विग के प्रदेश सचिव राम पाल विक्की विशेष तौर पर पहुंचे। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित की। जोगिदर शील ने बताया कि पंडित दीनदयाल द्वारा भारतीय जनसंघ का जो पौधा लगाया गया था जिसे भाजपा के रुप में वट वृक्ष बन चुका है जो विश्व की सबसे ज्यादा सदस्यों वाली एकमात्र पार्टी है। मंडल अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने कहा कि हम सबको मिल कर के पंडित दीनदयाल के दर्शाये मार्ग पर चलते हुए पार्टी को और आगे ले जाने के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके पर सुलखन सिंह, संजीव सहोता, विनीत भगत, प्रदीप रैना, सुरेंद्र पाल भगत, राम लुभाया, किशन लाल, विनोद कुमार, सनी कुमार सहित अन्य भी थे।