भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक
सरना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल महासचिव रिकू शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, सरना : सरना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल महासचिव रिकू शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंडल अध्यक्ष प्रवेश बिटा, अकाली दल नेता ठाकुर सुभाष सिंह उपस्थित हुए। मंडल अध्यक्ष बिट्टा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत द्वारा गरीब विद्यार्थियों के लिए भेजे गए वजीफे में घोटाला सामने आया है। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस वह डूबता हुआ जहाज है। इसमें कोई भी सवार नहीं होना चाहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही कांग्रेस की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती रही है और करती रहेगी। इस मौके पर महासचिव सुरेश कुमार, सुजानपुर मंडल अध्यक्ष जगमोहन जग्गा, अनिल कुमार, सतपाल सिंह व अन्य उपस्थित थे।