कैंप में ईवीएम और वीवी पैट मशीन बारे जानकारी दी
पठानकोट आम जनता को ईवीएम एवं वीवी पैट मशीन संबंधी जागरुक करने के लिए दौलतपुर आर्मी यूनिट और एसएमडीआर एसडी कॉलेज में कैंप का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 11:35 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 11:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पठानकोट : आम जनता को ईवीएम एवं वीवी पैट मशीन संबंधी जागरुक करने के लिए दौलतपुर आर्मी यूनिट और एसएमडीआर एसडी कॉलेज में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नायब तहसीलदार लछमन सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। ट्रेनर अश्विनी कुमार ने लोगों को ईवीएम और वीवी पैट संबंधी जानकारी दी। नायब तहसीलदार लछमन सिंह ने बताया कि लोगों को ईवीएम और वीवी पैट मशीन संबंधी जानकारी देने के लिए विधानसभा क्षेत्र पठानकोट के विभिन्न गांवों और बूथों पर जाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वीप के जिला नोडल अधिकारी नरेश महाजन ने भी छात्रों और कर्मचारियों को वोट देने के लिए प्रेरित किया।
विनोद कुमार, पठानकोट।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें