अरूणा चौधरी ने किया 5 संपर्क मार्गो के निर्माण का शुभारंभ
संवाद सहयोगी, घरोटा : विस क्षेत्र की कायाकल्प हेतु पंजाब सरकार प्रयासरत है इस श्रृंखला में 1
संवाद सहयोगी, घरोटा : विस क्षेत्र की कायाकल्प हेतु पंजाब सरकार प्रयासरत है इस श्रृंखला में 1 करोड 6 लाख रूपये की लागत से 5 संपर्क मार्गो का निर्माण करवाया जा रहा है। जिससे अनदेखी के शिकार मार्गो की नुहार बदली जा सके यह बात पंजाब की ट्रांस्पोर्ट मंत्री व महिला विकास व वाल भलाई मंत्री अरूणा चौधरी ने व्यक्त की। वह गांव ढाकी से जंडी को जाते 12 लाख लागत से निर्मित होने जा रहे मार्ग का शुभारंभ करते व्यक्त की। कार्यक्रम में विशेष तौर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी भी उपस्थित थे। ट्रांस्पोर्ट मंत्री व महिला विकास व वाल भलाई मंत्री अरूणा चौधरी ने इससे पहले 29 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने जा रहे रसूलपुर से बाजीगर कुलीयां मार्ग का शुभारंभ किया। वही 26 लाख से ¨पडोरी बैंसा से चेचियां, 27 लाख से चेचीयां छोडीया से ¨पडोरी तथा 12 लाख से दुवर्जी से ¨सघोवाल मार्ग का भी शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंत्री अरूणा चौधरी व जिला प्रधान अशोक चौधरी ने कहा कि अकाली भाजपा के 10 वर्षो के कार्याकाल के दौरान क्षेत्र पूरी तरह उपेक्षित व अनदेखी का शिकार रहा है। कांग्रेस सरकार आते ही दीनानगर को रैवन्यु सब डिवीजन का दर्जा मिलने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। जिस से 240 गांवो को लाभ पहुंचेगा। वही हाई लेवल पुल से 56 करोड का आरसीसी मार्ग तथा 60 करोड रूपये की लागत से रेलवे क्रा¨सग पर ओवर ब्रिज का कार्य भी जल्द आरंभ होने जा रहा है। वही लोगों की मांग पर धार्मिक नगरी हरिद्वार के लिए बंद पडी रोडवेज बस सेवा भी आरंभ कर दी है। जिससे क्षेत्र के लोगों को हरिद्वार को जाने हेतु भटकना नही पड़ेगा। इस मौके पर कैप्टन शेर ¨सह, देस राज, एई राकेश कुमार, राजेश समेत अन्य भी उपस्थित थे।