अरुण मट्टू बने वार्ड 26 से 'आप' प्रधान
आम आदमी पार्टी का कई लोगों ने दामन थामा है। नगर निगम के वार्ड 26 में हल्का पठानकोट के प्रधान सौरभ बहल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
जासं, पठानकोट :
आम आदमी पार्टी का कई लोगों ने दामन थामा है। नगर निगम के वार्ड 26 में हल्का पठानकोट के प्रधान सौरभ बहल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
अरुण मट्टू पार्टी में अपनी टीम और कई परिवारों को साथ शामिल हुए। इसके साथ ही अरूण मट्टू को वार्ड 26 का प्रधान घोषित किया गया। •िाला प्रधान स. गुरदियाल सिंह सैनी एवम सौरभ बहल ने बताया कि पार्टी में कई वार्ड के टीम तैयार हो चुकी हैं। आने वाले नगर निगम चुनाव में पार्टी इस वार्ड से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। इस मौके पर हल्का पठानकोट महासचिव पुनीत ओहरी, सार्थक महाजन, दिनेश कुमार, राहुल बरार, प्रेम चोपड़ा आदि मौजूद रहे। एससी मोर्चा प्रधान जोगिन्द्रशील का किया स्वागत
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम हलका भोआ में हुआ। जिसमें जिला प्रधान नियुक्त होने पर जोगिन्द्रशील का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। हरदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने एक सही व्यक्ति को पदभार दिया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अश्वनी शर्मा के आभारी हैं। जोगिन्द्रशील ने कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर पवन कुमार, मनोहर लाल, धर्मपाल, राम पाल, मान सिंह भी मौजूद थे।