अर्जुन भनोट बने सर्व धर्म मंच के प्रधान
सर्व धर्म मंच की बैठक में हुई जिसमें सर्वसम्मति से मंच की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 11:11 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 11:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
सर्व धर्म मंच की बैठक में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से मंच की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए अर्जुन भनोट को प्रधान, हर्ष महाजन को चेयरमैन, विजय पासी को चीफ एडवाइजर, प्रिसिपल विजय शर्मा को महासचिव, विनोद कुमार को कैशियर, प्रिसिपल राममूर्ति शर्मा को सरपरस्त, देशराज, विजय कुमार व वरूण महाजन को एग्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त किया गया। चीफ एडवाइजर विजय पासी ने बताया कि मंच की तरफ से समाज भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ सेमिनार लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि समाज में फैली कुरीतियों को खत्म किया जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें