मोहटली फाटक पर अंडरब्रिज बनाने को मिली मंजूरी
मोहटली फाटक पर अंडरब्रिज और कंदरौड़ी रेलवे स्टेशन के लिए रास्ते का शीघ्र ही निर्माण किया जाएगा।
संवाद सहयोगी, डमटाल
मोहटली फाटक पर अंडरब्रिज और कंदरौड़ी रेलवे स्टेशन के लिए रास्ते का शीघ्र ही निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी इंदौरा की विधायक रीता धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय रेल मंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात कर इन दोनों प्रोजेक्टों को मंजूरी देने की बात की है। विधायक ने बताया कि यह दोनों प्रोजेक्ट क्षेत्र की ¨चरलंबित मांग रही है। इन प्रोजेक्टरों के पूरा होने के बाद मोहटली फाटक से लोगों को जाम से निजात मिलेगी। वहीं कंदरौड़ी रेलवे स्टेशन के लिए रास्ते का निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय रेल मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन दोनों प्रोजेक्टों पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर गगरेट विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश ठाकुर भी उनके साथ थे।