कौड़ा सच में दिखाई बुजुर्गो के साथ हो रहे अपमान की कहानी
रोशन फॉर्म सुजानपुर में आदर्श कला मंदिर ने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रधान अशोक मेहरा के नेतृत्व में करवाया।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : रोशन फॉर्म सुजानपुर में आदर्श कला मंदिर ने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रधान अशोक मेहरा के नेतृत्व में करवाया। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि कांग्रेस मीडिया सेल प्रदेश कोर्डिनेटर एडवोकेट भानु प्रताप तथा पार्षद महिदर बाली, विशेष रूप से पार्षद अनुराधा बाली तथा परमजीत कौर पहुंचे। आदर्श कला मंदिर के कलाकारों ने लेखक व निर्देशक संदेश भल्ला के नाटक कौड़ा सच का मंचन किया। इसमें समाज में बुजुर्गो के अपमान पर कटाक्ष किया गया। नाटक को देखकर लोग भावुक हो गए। इसके बाद रेड आर्ट पंजाब पटियाला की टीम ने नाटक गल्ल कीर्ति लोकां दी पेश किया गया, जिसमें मेहनतकश लोगों की कहानी पेश की गई। सोलो डांस व कोरियोग्राफी मुकाबला करवाया गया। मुख्यातिथि ने कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर पार्षद सुरेंद्र वर्मा, डॉ दर्शन त्रिपाठी, अशोक कुमार, रमेश महाजन, इंद्रजीत सिंह सेठी, गोपाल शर्मा फिरोजपुरी, डॉ रघुवीर सिंह, नंदकिशोर पाल, विनोद धीमान ,जोगेंद्र बिल्ली, संदेश भल्ला, महेंद्र प्रताप पुरी ,सतीश शर्मा, रजत, विजय सच्चर, श्याम वर्की, चरणजीत सिंह, एडवोकेट भारत भूषण ,नीरज जंडियाल, मोहन लाल डोगरा, पुरसोत्तम महाजन, अवतार सिंह, सुरेंदर शर्मा, रामस्वरूप ,हरभजन सिंह, जानू महाजन ,आरूष शर्मा, लव महाजन, एरिक, पवन मेहरा, विक्रांत, अर्जुन ,इंजीनियर विनय कुमार आदि उपस्थित थे।