अमित महाजन बने व्यापार मंडल के मीडिया इंचार्ज
जिला व्यापार मंडल पठानकोट ने मात्र कुछ ही समय में जिले में अपनी अलग पहचान कायम की है।
फोटो नम्बर-36
अमित महाजन जिला व्यापार मंडल पठानकोट के मीडिया इंचार्ज व प्रवीन महाजन उपाध्यक्ष नियुक्त
संवाद सहयोगी, पठानकोट : जिला व्यापार मंडल पठानकोट ने मात्र कुछ ही समय में जिले में अपनी अलग पहचान कायम की है। इस बात का सारा श्रेय जिला व्यापार मंडल पठानकोट के साथ जुड़ने वाले व्यापारियों को जाता है। ये बात जिला व्यापार मंडल पठानकोट के प्रधान इन्द्रजीत गुप्ता ने ढांगू रोड पर जिला व्यापार मंडल पठानकोट की नियुक्तियों के कार्यक्रम में कही। सि दौरान अमित महाजन को जिला मीडिया इंचार्ज, गुरप्रीत सिंह लाली को उपाध्यक्ष, मनोज अरोड़ा को उपाध्यक्ष, बिट्टू नाथ को सचिव तथा प्रवीण महाजन को उपाध्यक्ष, अश्विनी शर्मा बिल्ला को सचिव, नरेश को सचिव व प्रेम को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नव नियुक्त सदस्यों का स्वागत समूह उपस्थित जनों की ओर से हार पहना कर किया गया। इस मौके पर उनके साथ चेयरमैन विवेक माडिया, महासचिव नरेन्द्र वालिया, केवल शर्मा, सीनियर उपाध्यक्ष निर्मल सिंह पप्पू, स्टेट अवार्डी समीर शारदा, उपाध्यक्ष अजय बागी, कैशियर संीजव हांडा, उपाध्यक्ष रोहित बहल, पीआरओ जतिन्द्र जीतू, बिट्टू, केवल शर्मा, दीपक वालिया, राकेश महाजन, अजय शर्मा व अन्य भी थे।
राज चौधरी