गोधन को कैटल पाउंड में भेजे प्रशासन
बेसहारा पशुधन के घूमने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : बेसहारा पशुधन के घूमने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे पकड़ कर कैटल पाउंड में भेजना जाए। यह बात पंडित सत्यदेव शर्मा, मास्टर राम लुभाया, डिपल शर्मा, राममूर्ति शर्मा, समाज सेवक मोनू मेहरा ने की। उन्होंने बताया कि कई लोग गाय माता को दूध के लिए पालते हैं, लेकिन जब गो माता दूध देना बंद कर देती है तो उसे बेसहारा छोड़ देते हैं। इस कारण गो माता बाजारों में सड़कों में कूड़े के ढेरों में अपना भोजन तलाश करती है और कई बार इनके चलते हादसे भी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि गोधन को बेसहारा छोड़ने वाले लोग पाप के भागी बनेंगे। उन्होंने नगर प्रशासन से अपील की है कि इनके रखरखाव के लिए सरकार कैटल पाउंड में उचित व्यवस्था करें, क्योंकि सरकार द्वारा कई विभागों में काऊ सेस के नाम पर लोगों से पैसे वसूले जाते हैं। उन पैसों को इन बेसहारा पशुओं पर खर्च करना चाहिए।