रंजना महाजन नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित
समाज सेविका और कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रंजना महाजन के समाज सेवी कार्यों को देखते हुए दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में उन्हें नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 11:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
समाज सेविका और कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रंजना महाजन के समाज सेवी कार्यों को देखते हुए दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में उन्हें नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बॉलीवुड की अभिनेत्री अमिषा पटेल ने रंजना महाजन को अवॉर्ड दिया। दिल्ली के आर्य आडीटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में रंजना महाजन के 15 वर्षों से किए जा रहे समाज भलाई के कार्यों अवॉर्ड दिया गया। रंजना महाजन ने कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें