सूमो की चपेट में आया बाइक चालक घायल
संवाद सहयोगी, पठानकोट : पठानकोट-जम्मू हाइवे मार्ग पर स्थित माधोपुर नाके के साथ लगते जेएंडक
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 05:34 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट : पठानकोट-जम्मू हाइवे मार्ग पर स्थित माधोपुर नाके के साथ लगते जेएंडके एरिया में सूमो गाड़ी की चपेट में आया पठानकोट निवासी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां घायल की पहचान अजय कुमार निवासी गांव लमीनी के रूप में हुई है। घायल के परिजनों ने बताया कि अजय आज सुबह अपनी बाइक पर जेएंडके स्थित एक गांव में अपनी बहन से मिलने गया था। जब वह माधोपुर के पास जेएंडके एरिया में पहुंचा तो वह विपरीत दिया से आई तेज रफ्तार सूमो गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें