हिमांशु बने एबीवीपी के अध्यक्ष
एबीवीपी ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 10:20 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 06:09 AM (IST)
जासं, पठानकोट : एबीवीपी ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। संगठन के 72वें स्थापना दिवस के मौके पर हिमांशु को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नीरज व पल्लवी को उपाध्यक्ष, महेश को नगर मंत्री, मुस्कान, रीतिका, पवन, मनी, सौरव, रोहित को सह नगर मंत्री चुना गया। इसके साथ ही मोहित को सोशल मीडिया, सौरव को मीडिया इंचार्ज, अभय को एसएफ संयोजक, दीपक को सह संयोजक, कार्तिक को एसएफडी संयोजक, शिवम, प्रिस को स्कूल वर्किंग प्रमुख का दायित्व दिया गया। विभाग संयोजक अंशुल ने पदाधिकारियों को उद्देश्य एवं संगठन के कार्यों में कार्य करने को प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें