60 कर्मचारियों की सैंपलिग
वैश्विक महामारी के चलते रणजीत सागर बांध परियोजना के अस्पताल ने बुरिया कंपनी में कैंप लगाया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 10:59 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 10:59 PM (IST)
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : वैश्विक महामारी के चलते रणजीत सागर बांध परियोजना के अस्पताल ने बुरिया कंपनी में कैंप लगाया। इसमें कंपनी के बाहरी राज्यों के मजदूरों और अन्य कर्मचारियों की सैंपलिग की गई। इस संबंध में नोडल अफसर डॉ. आकाश लूना ने बताया कि 60 कर्मचारियों की सैंपलिग की गई, जिसे टेस्टिग के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी सैंपलिग जरूर करवाएं, ताकि इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर काबू पाया जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें