श्री राम शरणम कॉलोनी में लगाए गए 15 पौधे
श्री राम शरणम कॉलोनी में लोगों ने संयुक्त रुप से अलग-अलग प्रजातियों के 15 पौधे लगाए।
जासं, पठानकोट :
श्री राम शरणम कॉलोनी में लोगों ने संयुक्त रुप से अलग-अलग प्रजातियों के 15 पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान यूथ ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान नंदनी जुलका, पूर्वी जुलका, अंगद महाजन, सेजल बडैहरा, मनन महाजन, राकेशपुरी , सिया पुरी ने सभी जिलावासियों को एक पौधा लगाकर उसकी तब तक देखभाल करने की अपील कि जब तक वह पेड़ का रुप धारण न कर ले। कार्यक्रम के दौरान इंटरनेशल हयूमन राइटस आर्गनाइजेशन की एंटी क्रप्शन विभाग के उपाध्यक्ष राजा जुलका तथा सुरेंद्र पुरी विशेष रुप से पहुंचे। राजा जुलका ने यूथ ब्रिगेड की और से किए गए पौधा रोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सभी यूथ को इस काम में आगे आना चाहिए। सुमन पुरी, प्रीति महाजन, ममता जुलका ने संयुक्त रूप से कहा पर्यावरण को स्वच्छ करने के लिए हमें हर एक सदस्य को एक एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। पौधे लगाने से यहां वातावरण साफ होता है वहीं फल व फूल के इलावा हमें आक्सीजन भी मिलती है। इस मौके पर किरण महाजन, अशोक महाजन, बबीता, आभा सिगला, अभिलाषा शर्मा, अशोक शर्मा, प्रभा पुरी, बालकिशन जुलका आदि मौजूद थे