अहाता मालिक की तेजधार हथियारों से हत्या
जासं, नवांशहर : थाना औड़ के अंतर्गत आते चक्कदाना में 28 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी ग
जासं, नवांशहर : थाना औड़ के अंतर्गत आते चक्कदाना में 28 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। फिलहाल मर्डर के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक चक्कदाना शराब के ठेके के पास अहाता चलाता था। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी व अन्य अधिकारी पहुंचे। मृतक संतोष यादव उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का रहने वाला था। मृतक के भाई अनिल यादव ने बताया कि भाई शराब के ठेके के पास अहाता चलाता था। वह रोज रात करीब नौ बजे अहाता बंद करके उसके पास काम करने आ जाता था। उसका चिकन कार्नर है। रविवार को जब वह उसके पास साढ़े नौ बजे तक नहीं आया तो उसे बुलाने के लिए किसी को भेजा। उस समय अहाता पर ताला लगा था। जब इधर-उधर तलाश के बाद अहाते के पीछे जाकर देखा तो उसका शव पड़ा था। उसके सिर व गले पर तेजधार हथियारों से वार किया हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। अनिल ने बताया कि उनका परिवार साल 2000 में यहां आया था। वे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना रामनगर के अंतर्गत आते गांव दुर्गापुर के रहने वाले हैं। संतोष विवाहित था और उसकी दो बेटियां हैं। एक बेटी तीन व दूसरी एक साल की है। भाई का किसी के साथ भी विवाद नहीं था। संतोष की जेब से रुपये बरामद हुए हैं। केवल उसका मोबाइल फोन गायब है।
एक से अधिक हमलावारों का आशंका
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसएसपी दीपक हिलोरी, एसएचओ मलकीत ¨सह व अन्य अधिकारी देर रात पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जिस प्रकार हत्या को अंजाम दिया गया है उससे साफ है कि हत्यारे एक से अधिक थे। हत्यारों को संतोष के अहाता बंद करने का समय पता था और उन्होंने अहाता बंद करने के बाद उसे घेर कर पीछे ले गए और तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी।
मामला दर्ज, तलाश शुरू
थाना औड़ के एसएचओ मलकीत ¨सह ने कहा कि मृतक के भाई के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक हत्यारों का पता नहीं चला पाया है। हत्यारों का पुलिस जल्द पता लगा कर दबोच लेगी।