Move to Jagran APP

युवक के भाभी से थे संबंध, रहना चाहता था साथ... मना किया तो उठाया एेसा कदम

चार साल से अवैध संबंधों के बाद भाभी ने देवर के साथ शादी करने से मना किया तो इससे युवक आहत हो गया। उसने जहर निगलकर खुदकशी कर ली।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 05:29 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 08:57 PM (IST)
युवक के भाभी से थे संबंध, रहना चाहता था साथ... मना किया तो उठाया एेसा कदम
युवक के भाभी से थे संबंध, रहना चाहता था साथ... मना किया तो उठाया एेसा कदम

जेएनएन, नवांशहर। गांव बद्दोवाल निवासी एक युवक के रिश्ते की भाभी से दोस्ती हो गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। दोनों का एक-दूसरे के साथ चार-पांच साल से आना-जाना था, युवक भाभी को अपने साथ रखना चाहता था, जबकि भाभी इस बात के लिए राजी नहीं हुई। इस बात से आहत 25 वर्षीय युवक जतिंदर ने जहर निगल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

loksabha election banner

जतिंदर का अपनी रिश्तेदारी में एक महिला जो उसकी भाभी लगती थी, के साथ पिछले चार साल से प्रेम संबंध थे। उक्त महिला के घरवाले उसे दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की धमकियां दे रहे थे। इन्हीं प्रेम संबंधों को लेकर दोनों परिवारों में पहले भी झगड़े हो चुके हैं।

जतिंदर कुमार के पिता अवतार सिंह, मां, भाई और बहनों ने बताया कि जतिंदर अपने टेंपो से सब्जी बेचने का काम करता था। जतिंदर के अपने रिश्तेदार की बहू के साथ पिछले तीन-चार साल से प्रेम संबंध थे। इसके कारण अक्सर दोनों परिवारों में झगड़ा होता रहता था। इसके बावजूद उक्त महिला उनके घर आती-जाती रहती थी।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही पंचायत में उक्त महिला ने जतिंदर से कहा था कि वह रविवार को अपने पति के साथ सभी संबंध तोड़कर उसके साथ उसके घर चली आएगी। मगर, रविवार को जब जतिंदर ने उसे फोन किया, तो उक्त महिला ने उसके साथ आने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में अपनी प्रेमिका की बेवफाई से आहत होकर जतिंदर ने कोई जहर निगल लिया।

अवतार सिंह ने बताया कि वह जतिंदर को लेकर सिविल अस्पताल माहिलपुर आए। यहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर भेज दिया। मगर, इलाज के दौरान जतिंदर कुमार की मौत हो गई। अवतार सिंह ने बताया कि उसके बेटे ने उसे सब कुछ बताया था कि किस प्रकार उक्त महिला ने उसे धोखा दिया है। जिसके कारण वह अपनी जान दे रहा है। उन्होंने कहा कि उसके बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगों पर मामला दर्ज किया जाए। वहीं सिविल अस्पताल में पहुंचे पुलिस अधिकारी 174 की कार्रवाई करने की बात कर रही है। इससे नाराज होकर अवतार सिंह अपने बड़े बेटे के साथ वापस गांव लौट आया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.