अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उद्देश्य लोगों को जोड़ना
दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस-तीन छोकरां में कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह की देखरेख में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
संवाद सहयोगी, राहों : दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस-तीन छोकरां में कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह की देखरेख में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कॉलेज के विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों ने भी योग किया। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएनओ में योग के लाभ और इसकी महत्ता को विश्व भर के लोगों को समझाया और पूरे विश्व भर में इस दिन को बहुत ही उत्साह और योग करके मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम पूरे विश्व के लोगों को योग से जोड़ना, जिससे वह स्वस्थ और तंदरुस्त बन सकें। योग की मदद से हम कई सारे विकारों को दूर कर सकते हैं। योग हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य है। योग का अभ्यास करने से शरीर को मजबूती मिलती है और हमारा शरीर विभिन्न पर्यावरण परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार कर लेता है। इसी तरह स्टाफ स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों का पूरा सहयोग दिया और योग के बारे में जानकारी दी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप