कॉलेज में साइबर सिक्योरिटी पर वर्कशॉप आयोजित
दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस तीन छोकरां में मंगलवार को साइबर सिक्योरिटी पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, राहों : दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस तीन छोकरां में मंगलवार को साइबर सिक्योरिटी पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि इस वर्कशॉप में बी-टैक, बीसीए, एमबीए, बीबीए, बी-कॉम आदि के विद्यार्थी शामिल थे। यह वर्कशॉप मोहाली की कंपनी ने शिरकत की। इस कंपनी के बीडीएम मार्केटिग हेड एमएस ढिल्लों और राजीव कुमार आइटी एक्सपर्ट, बलवीर सिंह आइटी एक्सपर्ट शमिल हुए। वायरस थ्रैट्स, ट्रोजन हार्स, वेबसाइट हैकिग के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछे और सॉल्यूशन निकाला और प्रैक्टिकल जानकारी भी हासिल की। इस वर्कशॉप में नेटवर्किग सिक्योरिटी फेयरवेल के बारे में जानकारी दी। यह कंपनी छह महीनों की ट्रेनिग भी प्रोवाइड करवा दी है। इस संबंध में सोनिका जोशी, साक्षी, जसदीप कौर, प्रभजोत, अमनदीप आदि शामिल थे। डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह तथा मैनेजमेंट ने भी विद्यार्थियों को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।