वर्कशाप लगाकर दी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी
दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज छोकरां कैंपस-तीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक वर्कशाप का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, राहों : दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज छोकरां कैंपस-तीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। कॉलेज कैंपस के डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि यह वर्कशाप सीएसई डिप्लोमा, बी-टैक तथा बीसीए के विद्यार्थियों के लिए खास रूप से लगाई गई थी। मोहाली की कंपनी सचटैक सल्यूशन से दिव्यांशु त्यागी बिजनेस मैनेजर, सिमरन सिंह प्रोजेक्ट मैनेजर, रोबिन सिंह ने विद्यार्थियों को पूर्ण रूप से पायोथन के विषय में पूर्ण जानकारी दी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में भी विद्यार्थियों को विशेष रूप से जानकारी दी गई। इसमें मशीन लर्निग के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया। मशीन लर्निग का प्रयोग रोबोट बनाने के लिए किया जाता है। मनुष्य की मदद के बिना मशीन के जरिए किस प्रकार काम किया जाता है इस बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। विद्यार्थियों ने भी बहुत ही जोश तथा उत्साह के साथ वर्कशाप में भाग लिया। विद्यार्थियों ने भी कई प्रश्न पूछे तथा प्रेक्टिकल नालेज भी हासिल किया। इस संबंध में सोनिया जोशी, साक्षी, निशकरण, किरणा आदि मौजूद थे। डायरेक्टर डा. राजेश्वर सिंह तथा मैनेजमेंट ने भी विद्यार्थियों को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।