अकाली-बसपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाए वर्कर : एनके शर्मा
शिरोमणि अकाली दल बादल के ट्रेड विग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा ने बंगा में पार्टी वर्करों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में विचार चर्चा की।
संवाद सूत्र, बंगा : शिरोमणि अकाली दल बादल के ट्रेड विग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा ने बंगा में पार्टी वर्करों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में विचार चर्चा की। पार्टी की पोजिशन के लिए मंथन किया। बंगा के विधायक डा. सुखविदर कुमार सुक्खी की हाजिरी में पार्टी वर्करों तथा जिलेभर के नेताओं को संबोधित करते हुए डा. शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस की सरकार से दुखी हैं। पूरे साढ़े चार साल कांग्रेस सरकार ने ड्रामेबाजी की है। अब अनुसूचित जाति से मुख्यमंत्री बनाकर पंजाब के लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है। बिजली बिलों पर भी राजनीति हो रही है। शर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को इंटरनेट मीडिया पर एक्टिव होकर पार्टी के हक में कैंपेन चलाने और मोहल्ले तथा वार्ड में जाकर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने पार्टी वर्करों को पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल का संदेश देते हुए कहा कि वह कर्मठता से पार्टी के लिए जुटे तथा आगामी 2022 के चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष बुध सिंह बलाकीपुर, जरनैल सिंह बाहद, सुखदीप, सुनीता देवी, रकेश शर्मा, हिम्मत तेजपाल, प्रवीण बंगा, सतनाम सिंह लादियां, कुलविदर सिंह ढाहां, दीपक घई, नरेंद्र कुमार, पूनम अरोड़ा, मंजीत सिंह बब्बल, नवदीप सिंह अनोखरवाल, परम सिंह खालसा, सोहन सिंह ढंडा समेत पार्टी के नेताओं ने संबोधित किया। पार्टी के जिला नवांशहर प्रभारी एनके शर्मा का सम्मान किया।