हेल्थ कैप्स फैक्ट्री के खिलाफ मजदूरों ने नेशनल हाइवे पर निकाला मार्च
हैल्थ कैपस फैक्ट्री के प्रबंधकों और मजदूरों का आपसी टकराव ने आज विराट रूप धारण कर लिया।
संवाद सहयगी, काठगढ़ : हेल्थ कैप्स फैक्ट्री के प्रबंधकों और मजदूरों का आपसी टकराव बढ़ गया है। कामरेड रघुनाथ सिंह महासचिव सीटू, कामरेड राणा कर्ण सिंह महासचिव कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब व कामरेड महासिंह रौड़ी जिला सीटू प्रधान की अगुआई में रैली का आयोजन किया गया। इसकी प्रधानगी हेल्थ कैप्स फैक्ट्री वर्कर यूनियन के नए चुने गए प्रधान जसविदर सिंह ने की। कामरेड रघुनाथ सिंह ने कहा कि झंडा और डंडा दोनों मजदूर की रणनीति के अंग है। समय आने पर दोनों का प्रयोग संभव है। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रबंधक नई चुनी यूनियन के साथ नए सेटलमेंट की बात करें, जो मजदूरों का हक है, उनको दे दे। राणा कर्ण सिंह ने कहा कि कंडी संघर्ष कमेटी मजदूरों के संघर्ष के साथ है। किसी प्रकार की धक्केशाही सहन नहीं होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान सीटू कामरेड महासिंह रौड़ी ने कहा कि मजदूर अपनी एकता बनाकर रखें, एकता के आगे कोई भी ठहर नहीं सकता। उन्होंने हैल्त कैपस फैक्ट्री वर्कर यूनियन का चुनाव कानून के दायरे में रखकर कमेटी बनाकर किया। परंतु प्रबंधकों को रास नहीं आया। वह मजदूरों में आपसी फूट डालकर अपना मकसद हल करवा चाहती है। परंतु उनका इरादा पूरा नहीं होगा। बैठक को जनवादी सभी की जिला प्रधान शशी राणा ने भी संबोधित किया और कहा कि संघर्ष में महिलाएं पुरुषों से भी आगे बढ़ कर हिस्सा लेंगीा। जनवादी सभा पूरा सहयोग करेगी। बैठक के उपरांत नेशनल हाइवे पर फैक्ट्री प्रबंधकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विशाल मार्च निकाला गया। जिसमें फैक्ट्री के अलावा अन्य यूनियनों के सदस्यों शामिल हुए। जिनमें कामरेड स्वर्ण सिंह, कामरेड देव मुनी, भाग सिंह प्रधान मिल्स, मनजीत सिंह आप पार्टी नेता, सुखविदर सिंह, कमल सिंह सरपंच, पाल सिंह, अतुल कुमार, करनैल सिंह भल्ला, शाम लाल समिति सदस्य, पुरुषोत्तम लाल प्रधान स्वराज माजदा, उजागर सिंह, गुरमेल सिंह आदि शामिल ते। यह प्रदर्शन फतेहपुर बस अड्डा के बीच जाकर समाप्त हुआ।
फोटो नं. 22
रेनु बाला बनीं यूनियन की उपप्रधान
हेल्थ कैप्स वर्कर यूनियन का चुनाव जो अधूरा था, उसे सोमवार को इस रैली में कामरेड रघुनाथ सिंह की अगुआई में पूरा कर दिया गया। प्रधान जसविदर सिंह तथा रेनू बाला उपप्रधान चुनीं गई। उनके साथ सचिव जगदीश राम भूरा, दिलदार खान कोषाध्यक्ष, परमजीत सचिव, हरजिदर सिंह उप प्रधान, कर्मजीत सचिव, सतपाल सिंह प्रैस सचिव, पूनम देवी सचिव, सुभाष चंद आदि सदस्य चुने गए। सभी का हार पहनाकर स्वागत किया गया और लड्डू बांटे गए।