मजदूरों व किसानों से नहीं होने देंगे धक्केशाही : कर्ण सिंह
सीटू का स्थापना दिवस रविवार को गांव फतेहपुर में मनाया गया। इस अवसर पर कंडी संघर्ष कमेटी ने भी शिरकत की। इस दौरान सीटू के पंजाब प्रधान कामरे महासिंह रौड़ी ने मुख्य तौर पर भाग लिया।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : सीटू का स्थापना दिवस रविवार को गांव फतेहपुर में मनाया गया। इस अवसर पर कंडी संघर्ष कमेटी ने भी शिरकत की। इस दौरान सीटू के पंजाब प्रधान कामरे महासिंह रौड़ी ने मुख्य तौर पर भाग लिया। उनके साथ कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब के सचिव राणा कर्ण सिंह ने भी शिरकत की।
कामरेड महासिंह रौड़ी ने कहा कि आज सीटू को 50 साल पूरे हो चुके हैं। राणा कर्ण सिंह ने कहा कि जिसने गरीबी को देखा न हो वह गरीबी दूर भी नहीं कर सकता। मजदूर हो या किसान इनके साथ धक्केशाही सहन नहीं होगी। सीटू के प्रधान जसविदर सिंह द्वारा हेल्थ कैप्स फैक्ट्री के प्रबंधकों द्वारा मजदूरों की मांगों को न मानकर और गेटबंदी करके परेशान किया जा रहा है। दोनों नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रबंधकों का यही हाल रहा तो मजदूर फैक्ट्री का गेट बंद करके पक्का धरना लगाएंगे। बैठक के बाद सभी ने फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन कर प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जसविदर सिंह, जगदीश राम, सतपाल, अच्छर सिंह, करनैल सिंह आदि मजदूर नेता शामिल थे।