हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
थाना बंगा सदर की पुलिस ने हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 03:21 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 03:21 PM (IST)
जासं, नवांशहर: थाना बंगा सदर की पुलिस ने हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक थाना बंगा की पुलिस ने लक्खपुर निवासी बिबो को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित हेरोइन की सप्लाई करने जा रही है। पुलिस ने आरोपित को मल्लूपोता रेलवे क्रां¨सग के नजदीक से गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपित महिला काफी समय से नशा बेचने का काम कर रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें