वेरका बूथ पर चौकीदार का बेरहमी से कत्ल
संवाद सहयोगी बलाचौर बलाचौर के कंगना पुल पर स्थित वेरका दूध शीतल केंद्र पर मंगलवार रात अ
संवाद सहयोगी, बलाचौर:
बलाचौर के कंगना पुल पर स्थित वेरका दूध शीतल केंद्र पर मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने वहां चौकीदारी करने वाले 31 वर्षीय युवक लखविदर सिंह मंगा वासी रक्कड़ां बेट का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक पिछले नौ महीनों से वहां काम करता था। सूचना मिलते ही एसपी नवांशहर वजीर सिंह, डीएसपी बलाचौर त्रलोचन सिंह, एसएचओ सिटी बलाचौर गुरमीत सिंह, एसएचओ सदर बलाचौर अवतार सिंह, एसएचओ काठगढ़ भरत मसीह घटनास्थल पर पहुंच गए तथा युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गए। घटना स्थल पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। डीएसपी बलाचौर त्रलोचन सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को घटना स्थल पर बुलाया गया है। तथा वारदात के कारणों को जानने की कोशिश की जा रही है। शव को सिविल अस्पताल बलाचौर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। मृतक लखविदर दो बहनों का इकलौता भाई था। वह कुछ समय पहले ही अरब देश से दो साल काम करके वापस भारत आया था। पुलिस कत्ल के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
घटना के संबंध में वेरका केंद्र के मैनेजर नवतेज रियाड से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नौ महीने पहले लखविदर को चौकीदार रखा गया था। उच्चाधिकारियों को बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया है।
एसएचओ सिटी गुरमीत सिंह ने कहा कि आरोपितों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और डर का माहौल पाया जा रहा है।