आंख दान महादान थीम पर विश्व दृष्टि दिवस मनाया
सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. रविदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया।
संवाद सहयोगी, बलाचौर : बलाचौर के लेफ्टिनेंट जनरल विक्रम सिंह मेमोरियल अस्पताल में सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. रविदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का थीम आंख दान महादान था। इस दौरान डॉ. हर्ष विदर कौर ने बताया कि आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं और 75 प्रतिशत ज्ञान हमें आंखों के रास्ते से ही मिलता है, इसलिए हमें आंखों की संभाल के लिए संतुलित भोजन करना चाहिए और आंखों को इंफेक्शन और नुकीली वस्तुओं से बचाकर रखना चाहिए। हरजिदर सिंह नागरा ने कहा कि नजर कम होने पर एनक का प्रयोग करना चाहिए और आंखों की संभाल के लिए जागरूक होना अति जरूरी है। ताकि शरीर का यह महत्वपूर्ण अंग तंदरुस्त रह सके। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दिनों में पटाखों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस दौरान डा. परमजीत लाल, डा. प्रियंका आदि के अलावा समूह स्टाफ सदस्य मौजूद थे।