पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फाड़ी, दो गिरफ्तार
थाना राहों पुलिस ने ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारियों पर लकड़ी काटने वाली आरी से हमला कर वर्दी फाड़ने के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
जेएनएन, नवांशहर : थाना राहों पुलिस ने ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारियों पर लकड़ी काटने वाली आरी से हमला कर वर्दी फाड़ने के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता होमगार्ड के सब इंस्पेक्टर गांव जलवाहा निवासी हुसन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राहों के रहने वाले सुच्चा सिंह की पत्नी ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसका पति उससे व बच्चों से मारपीट करता है। जब वो जांच के लिए सुच्चा सिंह के घर पहुंचा तो आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों आरोपितों नें हमले दौरान होमगार्ड के सब इंस्पेक्टर हुसन लाल की भी वर्दी फाड़ दी। आरोपितों की पहचान राहों निवासी सुच्चा सिंह व गांव दमनहेड़ी (राजपुरा) अजैब सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।