1800 प्रतिबंधित गोलियों सहित दो गिरफ्तार
थाना पोजेवाल पुलिस ने 1800 नशीली गोलियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 03:53 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 03:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना पोजेवाल पुलिस ने 1800 नशीली गोलियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआइ राम सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान जब पुलिस की ओर से टी प्वाईंट सिंहपुर में नाका लगाया गया था। इस दौरान मोटरसाईकिल पर सवार दो लोगों को रोककर जब उनकी तलाशी ली गई तो दोनों के पास से नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 1800 गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों तेजपाल सिंह व गुरमुख सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें