कर्फ्यू के उल्लंघन पर दो गिरफ्तार
थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने कर्फ्यू के उल्लंघन पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2020 04:01 PM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2020 06:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नवांशहर : थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने कर्फ्यू के उल्लंघन पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि फट्टी बस्ता चौक में एक व्यक्ति घूम रहा था, जिसे पास दिखाने को कहा गया लेकिन उक्त व्यक्ति कोई भी पुख्ता सबूत पेश नही कर पाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं मोहल्ला पंडोरा में एक व्यक्ति कर्फ्यू का उल्लंघन कर घर से बाहर घूमता पाया गया। एएसआई गुरमेज ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान मोहल्ला पंडोरा निवासी दविदर सिंह व न्यू प्रेमनगर नवांशहर निवासी लवकेश कुमार के रूप में हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें