ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के आरोप में केस दर्ज
थाना काठगढ़ पुलिस ने बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 11:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता,नवांशहर
थाना काठगढ़ पुलिस ने बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जेई रविदर सिंह ने बताया कि गांव जमीतगढ़ भल्ला में लगाए गए 63 केवीए ट्रांसफार्मर से कुछ लोगों ने 105 लीटर तेल चोरी कर लिया। जिससे विभाग को करीब एक लाख रूपये का नुक्सान हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें