Move to Jagran APP

टोल प्लाजा बछुआं से ट्रैक्टर ट्राली का जत्था रवाना

किरती किसान यूनियन टोल प्लाजा बछुआं पर शनिवार को कामरेड अवतार सिंह तारी महासचिव पंजाब इफ्टू तथा कामरेड निर्मल सिंह जंडी जिला प्रधान उसारी मिस्त्री मजदूर यूनियन की की अगुवाई में दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर ट्रालियों का जत्था रवाना किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 05:09 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 05:09 PM (IST)
टोल प्लाजा बछुआं से ट्रैक्टर ट्राली का जत्था रवाना
टोल प्लाजा बछुआं से ट्रैक्टर ट्राली का जत्था रवाना

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : किरती किसान यूनियन टोल प्लाजा बछुआं पर शनिवार को कामरेड अवतार सिंह तारी महासचिव पंजाब इफ्टू तथा कामरेड निर्मल सिंह जंडी जिला प्रधान उसारी मिस्त्री मजदूर यूनियन की की अगुवाई में दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर ट्रालियों का जत्था रवाना किया गया।

loksabha election banner

कामरेड अवतार सिंह तारी ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझ कर देश का माहौल खराब करना चाहती है। कार्पोरेट घराने हमारे देश की राजनीतिक पर हावी हो गया है। कामरेड निर्मल सिंह ने कहा कि तीन कृषि कानून के भी पक्ष में नहीं हैं, इसे जरूर लागू करना है। उन्होंने कहा कि किरती किसान मजदूर यूनियन 250 ट्रैक्टर ट्राली का जत्था जिले से भेज रहा है। इसमें टोल प्लाजा बछुआं क्षेत्र के 50 ट्रैक्टर ट्रालियां शामिल हैं। उन्होंने टोल प्लाजा पर रूक कर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की और जत्था रवाना किया। इस अवसर पर कामरेड अवतार सिंह तारी, कामरेड निर्मल सिंह, हरदीप पनेसर, सोहन सिंह बल्लोवाल, मनोज कुमार, मंगत राम, प्रकाश चंद, सुरिदर पाल, सलखण सिंह नीलेवाड़े आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.