सरकार की जन विरोधी नीतियां ही समस्या का कारण : रघुनाथ
सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण कंपनियों में छंटनी हो रही है।
जेएनएन, नवांशहर : सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण कंपनियों में छंटनी हो रही है। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। ये विचार सीटू के प्रदेश जनरल सेक्रेटरी रघुनाथ सिंह ने सीटू की तीन दिवसीय कांफ्रेंस के दूसरे दिन की सभी में दिए। रघुनाथ सिंह ने कहा कि नौकरियों के अवसर कम होने से समस्या और गंभीर होती जा रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के अधिकारों के लिए संगठन को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। संगठन को घर-घर तक पहुंचना होगा, जिससे सभी लोगों को साथ लेकर संघर्ष शुरू किया जा सके। इसके लिए सड़कों पर उतर संघर्ष को तेज करना होगा। इससे पहले उन्होंने संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने सभी नेताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए कदम उठाने के लिये कहा।
इस दौरान सीटू प्रेसिडेट डॉ. हेमलता, दलजीत कुमार, चंद्रशेखर, कुलविदर सिंह,महा सिंह रौड़ी, सुच्चा सिंह, बलबीर सिंह जाडला, प्रेम रक्कड़, तरसेम सिंह सिंह जोधा, हरजीत कौर व अन्य मौजूद थे।