पुलिसकर्मी के घर से उड़ाए गहने व नकदी
काठगढ़ इलाके में चोर दिनदिहाड़े पुलिसकर्मी के घर से सोने के गहने व अन्य समान चुराकर फरार हो गए।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : काठगढ़ इलाके में चोर दिनदिहाड़े पुलिसकर्मी के घर से सोने के गहने व अन्य समान चुराकर फरार हो गए। वारदात शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे चौधरी नरेश कुमार बांठ के घर हुई। चोरों ने तीन ताले तोड़कर लगभग आधे घंटे में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। नरेश कुमार पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चंडीगढ़ में तैनात है। उनकी पत्नी ने बताया कि वह ताले लगाकर पड़ोस में किसी के घर कुछ काम के लिए गई थी। जब लौटी तो सब कुछ बिखरा देखकर हतप्रभ रह गई। उसने स्थानीय लोगों को घटना के बारे में बताया।। चोर सोने का लगभग तीन तोले का मंगल सूत्र व अन्य जेवर ले गए हैं। सूचना के बाद थाना काठगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इससे पहले भी चोरों ने दिनदिहाड़े ही दीपा मिस्त्री के घर में चोरी की थी। इसके अलावा राम दास चौधरी के घर से दिनदहाड़े ही गैस सिलेंडर आदि चुरा कर ले गए थे। इलाके में चोरी की घटनाएं आम हो चुकी हैं जिससे लोग परेशान हैं। थाना प्रभारी जसपाल सिंह धालीवाल ने बताया कि कविता के बयानों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शीघ्र ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप