महिलाओं ने गाए सावन के गीत
सावन महीना जहां धार्मिक है वहीं महिलाओं के मनोरंजन का भी इसमें ज्यादा रोल है।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : सावन महीना जहां धार्मिक है, वहीं महिलाओं के मनोरंजन का भी इसमें ज्यादा रोल है। महिलाएं तीज के त्योहार को लेकर पूरे क्षेत्र में चहल पहल बनाए हुए हैं। एक दूसरी का इंतजार करते हुए गीत संगीत, गिद्दा, भंगड़ा, डांस आदि करने में व्यस्त रहती हैं। माता शीतला मंदिर के पास स्थित पीपल के पेड़ पर पींग डालकर महिलाओं ने पींघ का आनंद मनाया। इस दौरान सुषमा शर्मा, सत्या देवी, कोमल शर्मा, नीतू पुरी आदि ने मिलकर गीत-संगीत का प्रोग्राम किया और अपने सुहाग की मंगल कामना की। माता की आरती उतारी फिर प्रसाद बांटकर त्योहार का जश्न शुरू किया। सभी महिलाओं ने बारी-बारी पींग झूली और सावन के गीत गाए। इस अवसर पर महिलाओं ने खीर, लड्डू, कोल्ड ड्रिक्स आदि बांट कर शानदार पार्टी का आयोजन किया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप