यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छात्रों ने पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया
आरके आर्य कालेज ने कृषि विज्ञान केंद्र लंगड़ोआ के सहयोग के साथ फसलों के रख रखाव और पराली जलाने के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नवाशहर: आरके आर्य कालेज ने कृषि विज्ञान केंद्र लंगड़ोआ के सहयोग के साथ फसलों के रख रखाव और पराली जलाने के कारण होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार करवाया गया। प्रोग्राम के इंचार्ज डा. राजिंदर कुमार गुप्ता ने बताया कि इस दौरान अलग -अलग मुकाबले करवाए गए। प्रोग्राम की शुरुआत डा. विनय सोफत ने डा. अमनदीप सिंह बराड़ डिप्टी डायरेक्टर कृषि विज्ञान केंद्र लंगड़ोआ को गुलदस्ता भेंट किया। क्विज प्रतियोगिता में अमित, सुखप्रीत, नवजोत और सुमन ने पहला स्थान प्राप्त किया। किरनदीप, सरपुनीत, अभिषेक और अमनदीप की टीम ने दूसरा स्थान और इंद्रप्रीत, अमन, हरजीत और दिलप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग मुकाबलों में दलजीत ने पहला, जसविंदर ने दूसरा, अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लेख प्रतियोगिता में सरपुनीत ने पहला, भावना ने दूसरा, हरजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिबेट प्रतियोगिता में सरपुनीत ने पहला, दीक्षा ने दूसरा, सिमरनजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। कालेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान विनोद भारद्वाज, सचिव एसके बरूटा ने सभी को बधाई देते हुए भविष्य में भी अच्छे काम करने और मुकाबलों में भी अच्छे काम करने पर मुकाबलों में जीत प्राप्त करने की प्रेरणा दी। इस मौके डा. अमनदीप सिंह बराड़, डा. आरती वर्मा, रेनू बाला, गगनदीप सिंह और कालेज स्टाफ मेंबर उपस्थित थे।
गाव के विकास कार्यो के लिए सवा आठ लाख का चेक भेंट किया
जागरण संवाददाता, नवाशहर: विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने गाव सजावलपुर की पंचायत को गाव के विकास कामों के लिए सवा आठ लाख रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर मंगूपुर ने कहा कि बलाचौर हलके में काग्रेस के कार्यकाल के दौरान सख्त विकास हुआ है। हलके के हर गाव के विकास के लिए गावों की पंचायतों के साथ सलाह मशवरा कर ग्राट दी गई हैं। इस मौके पर चौधरी तरसेम चंदियाणी, कार्यकारी सरपंच बलवीर सिंह, नंबरदार सुरिंदर सिंह, मास्टर जसवीर सिंह, सर्बजीत सिंह, कुलविंदर सिंह गोरा, अमरजीत सिंह, पंडित हरी गोबिंद व कुलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
