विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ रहने के नुस्खे
शहर के मुसापुर रोड स्थित आरएमबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सोनाली शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सप्ताह मनाया गया।
जागरण संवाददाता,नवांशहर : शहर के मुसापुर रोड स्थित आरएमबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सोनाली शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सप्ताह मनाया गया। इस दौरान स्कूल में विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के नुस्खे बताए गए। बच्चों ने तरह-तरह के खेलों से मनोरंजन के साथ सेहत विकास का महत्व भी जाना और नए स्वस्थ भारत को बनाने में अपना योगदान दिया। मुख्य रूप से रस्सी कूदना, रस्सा खींचना जैसे खेल इस अवसर पर करवाए गए। प्रधानाचार्य ने प्रार्थना सभा में कई ऐसी क्रियाएं बताई जनसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं तथा कई प्रकार के लोग रोगों से दूर भी रह सकते हैं। सेमिनार भी करवाए गए। नगर के गणमान्य लोगों रिया अरोड़ा ने विद्यार्थियों के समक्ष शरीर को निरोग रखने की कई ऐसी रोचक क्रियाएं बताईं जिनका अनुसरण कर एक अच्छा स्वस्थ नागरिक बना जा सकता है। जालंधर एचएमवी कॉलेज से आए फिजिक्स प्रोफेसर मीनाक्षी ने भी विज्ञान के गहरे अर्थो पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को के महत्व पर जानकारी दी । प्रधानाचार्य सोनाली शर्मा ने गणमान्यों का धन्यवाद किया। अंत में स्थानीय आरके आर्य कालेज के शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसर जसप्रीत ने भी स्वस्थ रहने पर अपने विचार पेश किए।