बीकॉम की सोनिया ने जीता मिस तीज का खिताब
दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज छोकरां में शुक्रवार को तीज का त्योहार मनाया गया।
संवाद सहयोगी, राहों : दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज छोकरां में शुक्रवार को तीज का त्योहार मनाया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि भारत त्योहारों का देश है, यहां पर सभी त्योहार बहुत ही धूमधाम से खुशी और उमंग के साथ मनाए जाते हैं। तीज को हरियाली तीज या कंजली तीज के नाम से भी जाना जाता है। कीर्ति सिंह ने बताया कि इस दिन महिलाएं मेहंदी रचाती हैं, पेड़ों पर झूले डालकर गीत गाती हैं। यह त्योहार महिलाओं में उमंग तथा प्रेम भर जाता है। हिदुओं के अनुसार तीज को बाद से ही सभी त्योहारों का आगमन होता है। इसी उपलक्ष्य में शुक्रवार को कॉलेज में भी तीज का त्योहार मनाया। इसके को-आर्डिनेटर कीर्ति सिंह तथा इरविदर कौर थे। विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह से इसमें भाग लिया। इस अवसर पर छात्राओं ने गीत-संगीत, डांस मुकाबले भी हुए। छात्राओं ने मेहंदी, नेल आर्ट, रंगोली आदि प्रतियोगिता में भाग लिया। हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में पिकी तथा सिमरन ने पहला इनाम प्राप्त किया। मेहंदी में रोहिनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। रंगोली में सिमरन एंड ग्रुप ने पहला स्थान प्राप्त किया। मिस तीज में दस छात्राओं ने भाग लिया तथा बीकॉम की सोनिया ने मिस तीज का खिताब जीता। इस अवसर पर सोनिका जोशी, कीर्ति सिंह, प्रभजोत कौर, गगनदीप कौर, गुरविदर कौर, बैशाली शर्मा, सुनीता, सुरभि, आंचल नैयर, राजवीर, सर्वजीत कौर आदि शामिल थे। सभी ने बहुत ही उत्साह व उमंग के साथ तीज का त्योहार मनाया।