बेटों से कम नहीं बेटियां : एसएमओ
गांव बागोवाल में लड़के और लड़कियों का अनुपात वर्तमान में चिता का विषय बन गया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 10:59 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 06:28 AM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : गांव बागोवाल में लड़के और लड़कियों का अनुपात वर्तमान में चिता का विषय बन गया है और इसी को देखते हुए सेहत विभाग ने गांव में सेमिनार करवाया। इस अवसर पर इलाके के लोग उपस्थित हुए। सिविल अस्पताल काठगढ़ की टीम द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ प्रोग्राम के तहत करवाए गए सेमिनार में एसएमओ डॉ. पवन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि आज बेटियां बेटों से कम नहीं हैं और वे देश की रक्षा के लिए सरहदों पर लड़कों के बराबर खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को पढ़ाएं, उसको योग्य बनाएं ताकि कोई अंतर महसूस न हो। मास्टर महिदर पाल ने सेहत विभाग का आभार व्यक्त किया। गांव बागोवाल में इस साल लड़के 17 और लड़कियों का अनुपात सात चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें