श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने जरूरतमंदों को बांटा राशन
समाजसेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए श्री वर्धमान जैन सेवा संघ द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया।
जेएनएन, नवांशहर: रेलवे रोड स्थित जैन उपासरा में प्रत्येक महीने किए जा रहे समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए श्री वर्धमान जैन सेवा संघ द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया।
जैन सेवा संघ के महासचिव रत्न कुमार जैन ने बताया कि रविवार को राशन वितरण समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर सुदर्शन जैन शामिल हुए। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि समाज में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आना सबसे बड़ा महान परोपकारी कार्य है। हर किसी दीन दुखी की सेवा करने के लिए हमेशा हमें तैयार रहना चाहिए।
श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से जरूरतमंदों की की जा रही सेवा की सराहना की व सभी को इस पुण्य के कार्य में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के प्रधान मुनीष जैन व महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि रविवार को 86वें राशन वितरण समारोह के दौरान 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया है। संस्था हमेशा गरीब व जरूरतमंद परिवार का खुद चयन करती है।
इस मौके पर श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के पदाधिकारियों में प्रधान मुनीष जैन, महासचिव रतन कुमार जैन, केके जैन, अजीत जैन, वरुण जैन, दर्शन कुमार जैन व सुदर्शन जैन आदि मौजूद रहे।