आप के बिना पंजाब नहीं मिल सकता इंसाफ : चेची
आम आदमी पार्टी के बिना पंजाब को उन्नति और इंसाफ नहीं मिल सकता।
जेएनएन, पोजेवाल : आम आदमी पार्टी के बिना पंजाब को उन्नति और इंसाफ नहीं मिल सकता। यह विचार आप के शिव चरण चेची ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा माफिया, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी अपने चर्म पर है। इन सब से मुक्ति पाने के लिए पंजाब सहित सभी राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार बननी जरूरी हो चुका है। ईमानदारी देखकर ही दिल्ली के लोगों ने आप को तीसरी बार जीत दिलाई है। यह बात तो स्पष्ट है कि कांग्रेस और अकाली एक जैसे ही हैं, दोनों अंदरुनी तौर पर मिलकर पंजाब के लोगों से झूठे वादे कर पंजाब को बहुत पीछे ले जा चुके हैं। कांग्रेस का तीन साल का कार्यकाल बहुत निराशाजनक रहा है। नशा, माइनिग माफिया, शराब माफिया, बेरोजगारी में धंसता जा रहा है। सिर्फ आम आदमी पार्टी ही प्रदेश को फिर सोने की चिड़िया बना सकती है। उम्मीद है कि लोग 2022 में पंजाब को ईमानदार, साफ सुथरी सरकार देने वाली है।